Friday, November 29, 2019

प्रज्ञा ठाकुर का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

प्रज्ञा ठाकुर का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला


 


संसद में बुधवार को नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने से आक्रोशित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चहारसू चाहारे पर प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने जिस तरह से आतंकी नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है, वह भाजपा के चेहरे को उजागर करता है। इससे पूर्व भी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे के खिलाफ जहर उगला था और नाथूराम गोडसे को अपना आदर्श बताया था।


उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी। उसको देशभक्त बताना यह साबित करता है कि भाजपा की सरकार हिन्दुस्तान को तोड़ने एवं बांटने वाली सोच के साथ खड़ी है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जुलूस निकालकर चहारसू चौराहे पर पहुंचे थे। पुतला फूंकने के दौरान उन्हें सांसद पद से बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शिखर द्विवेदी, मोहम्मद साजिद, सृजन सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, मोहम्मद सैफ, कामरान हैदर, जयमंगल यादव, चंद्रकेश प्रजापति, रहमान खान, बबलू गुप्ता, अजित यादव, नितिन सिंह, राजीव गुप्ता, चिन्टू सिंह अन्य रहे।


Featured Post

अग्निपथ पर बवाल: जांच एजेंसियों ने सभी राज्यों को की चेतावनी जारी

  नई दिल्ली : देश में केंद्र सरकार की नई योजना अग्निपथ को लेकर जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है . कई राज्यों में हिंसा ...